गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों पर बिना निर्धारित ड्रेस कोड के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के दिशा-निर्देशानुसार चलाए गए 16 दिवसीय विशेष अभियान में एक हजार से अधिक चालकों के चालान किए गए हैं। वर्दी न पहनने पर 8 लाख से अधिक का दंड यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक से 16 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान कुल 1092 चालान काटे गए। इनमें मुख्य रूप से ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालक शामिल थे जो बिना वर्दी के वाहन चलाते पाए गए। इन चालान के माध्यम से कुल आठ लाख 34 हजार रुपये की जुर्माना राशि निर्धारित की गई है। जागरूकता के बाद भी लापरवाही ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि विभिन्न चौक-चौराहों पर समय-समय पर जागरूकता अभियान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.