शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- तिलहर। एसआईआर के नोटिस वितरण को लेकर एसडीएम सदानंद सरोज ने तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को कई निर्देश दिए। भारत निर्वाचन की ओर से मंगलवार को हजारों की संख्या में नए नोटिस पहुंचे। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने राजस्व कर्मचारियों को लगाकर बूथ के अनुसार नोटिस की छटनी करवाई। एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को तत्काल नोटिस दें। उन्होंने बताया कि फोटो और नाम की गलतियों को सही करने के लिए बीएलओ एप की सुविधा दी गई है जिस पर मतदाता अपना फोटो बिना फॉर्म भरे ही बीएलओ से अपडेट करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...