आगरा, जनवरी 17 -- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को सहायक उप सभांगीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पांच वाहन बिना मानक पूरा किए दौड़ रहे थे। संबंधित स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर मानक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आगामी दिनों में मानक पूरे नहीं मिलने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने स्कूली वाहनों निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग करते हुए 26 वाहनों को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 21 वाहन मानक के अनुसार चलते पाए गए। जबकि पांच वाहन बिना मानकों को पूरा करते हुए चल रहे थे। विभाग की ओर से वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ ने वाहन के प्रपत्र जिसमें फ...