रामपुर, नवम्बर 15 -- शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा कि नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा जनहित के उपयोग में आने वाले कुल 11 वाहनों का बीमा पॉलिसी माह जुलाई 2024 से नहीं कराया गया है। जिसको पूरे 16 माह बीत चुके हैं और वाहनों को बिना बीमा कराए ही चलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि लापरवाही के चलते आम जनता के जीवन से और वाहन चालकों के जीवन से बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में किसी भी वाहन का बीमा पॉलिसी, फ़िटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण का प्रमाण पत्र तथा वाहन चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होता है। आरोप है अधिशासी अधिकारी द्वारा जनहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.