मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- मुरादाबाद में बिना किसी डाक्टर के पर्चे से नशीली दवाइयों का कारोबार किया जा रहा है। लगातार नशीली दवाइयों की बिक्री पर अंकुश नहीं है। बिना बिल के जो नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बिकती हैं उनके झोलाछापों के माध्मय से लोगों तक पहुंचने की आशंका रहती है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने इस पर काफी सख्ती की है। इसी क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी है कि वह बिना पर्चे और बिना बिल के दवाइयों की खरीद फरोख्त नहीं करें। इसके बाद भी नशीली दवाइयों की बिक्री रोकने में विभाग के अफसर नाकाम हैं। इससे तमाम लोग बीमार हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...