लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- लगातार कार्रवाई के बाद भी बिना फिटनेस व परमिट के नियमों को दर किनार कर वाहन सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन ने अभियान चलाकर एक स्कूल वाहन सहित 16 वाहनों को सीज किया गया। इसमें गन्ना भरे ट्रक भी शामिल हैं। एआरटीओ ने बताया कि वाहन चेकिंग अभयान लगातार चलता रहेगा। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि रामापुर, नकहा, सिसैया व ईसानगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 16 वाहनों को सीज किया गया। इसमें एक स्कूल वाहन भी शामिल है। स्कूल वाहन मालिक को हिदायत दी गई कि परमिट, बीमा के वाहन का संचालन बिलकुल न करें। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों को सीज किया गया उनका परमिट, फिटनेस और टैक्स फेल मिला। इसके अलावा नियमों को दर किनार करने पर 40 वाहनों का चालान किया गया।

हिंदी...