रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। विगत 17 वर्षों से प्रोन्नति की बाट जोह रहे विश्वविद्यालय शिक्षकों ने जेपीएससी और विश्वविद्यालयों के रवैये पर आक्रोश प्रकट किया। शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के बीएजे कॉलेज, सिसई में शिक्षकों की आक्रोश सभा हुई, इसमें शिक्षकों ने लंबित प्रोन्नति के मामले पर नाराजगी व्यक्त की गई। झारखंड विश्वविद्याालय शिक्षक संघ(जुटान) के संयोजक डॉ कंजीव लोचन नेआक्रोश सभा में कहा कि यह क्षोभ और आश्चर्य का विषय है कि पिछली बहाली में नियुक्त हुए शिक्षकों में से कई की प्रोन्नति वर्ष 2022-23 से लंबित है और विश्वविद्यालय में इस बाबत कोई सुगबुगाहट तक नहीं। शिक्षक बिना प्रोन्नति हतोत्साहित हो रहे हैं। डॉ कंजीव लोचन ने कहा कि अब सभी शिक्षकों को एक साथ संघर्ष करना होगा। प्रोन्नति के अभाव में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज...