संयोग मिश्र, दिसम्बर 23 -- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के लिए पदोन्नति सपना बनकर रह गई है। शिक्षा निदेशालय के अफसर पिछले ढाई साल से मंडल और जिले के अफसरों को चिट्ठी लिख रहे हैं, लेकिन गोपनीय आख्या नहीं मिलने के कारण दर्जनों शिक्षिकएं बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो गईं। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने छठवीं बार पत्र लिखकर 25 दिसंबर तक गोपनीय आख्या मांगी है। मजे की बात है कि जिन 1883 शिक्षिकाओं की सूची भेजी गई है उनमें से दर्जनों शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त हो गई हैं। एडी अजय कुमार द्विवेदी ने मंडलीय संयुक्त शिक्ष निदेशकों को निर्देशित किया है कि जिन अध्यापिकाओं की गोपनीय आख्या 25 दिसंबर तक उपलब्ध नहीं होती है तो उसके संबंध में कारण सहित दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भी उपलब्ध कराना सुन...