बरेली, दिसम्बर 14 -- बरेली। बिजली निगम के अधिकारियों के खेल निराले हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल व जिले के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश दोनों ही लोगों ने शटडाउन बिना पूर्व सूचना न लिए जाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी कार्य के लिए शटडाउन लेने से पहले उसकी सूचना मीडिया, उपभोक्ताओं को 24 घंटे पहले देने के निर्देश हैं। इसके बाद भी बिना पूर्व सूचना के मरम्मत कार्य को पांच से सात घंटे तक शटडाउन लिया जा रहा है। शहर में लागू वर्टिकल व्यवस्था के बाद से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को बनाई गई हेल्पडेस्क में भी सुनवाई नहीं हो रही है। देर शाम होने वाले फॉल्ट को अगले दिन सुबह सही किया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या किला, गुलाब नगर, बाकरगंज, सुभाषनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को झ...