बगहा, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में बिना पूरी कक्षा के छात्रों को क्रेडिट मिल रहा है। सीबीसीएस के तहत स्नातक से लेकर पीजी तक विषयों और अध्यायों को पढ़ाने के लिए दिन और घंटे का निर्धारण किया गया है, लेकिन विवि में बिना पूरी कक्षा के छात्रों के सिर पर परीक्षा आ जा रही है। छह महीने के सेमेस्टर की पढ़ाई दो महीने ही छात्र कर पा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि सीबीसीएस के तहत चार क्रेडिट के पेपर में 20 दिनों तक कम से कम कक्षाएं चलनी चाहिए, लेकिन इतनी कक्षाएं बीआरएबीयू में नहीं चल रही हैं। डीएसडब्ल्यू का कहना है कि विवि प्रशासन प्रयास कर रहा है कि विवि में कम से कम तीन महीने तक कक्षाएं जरूर चलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.