हल्द्वानी, मार्च 25 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में बिना परमिट टैक्सी संचालन करने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को यातायात पुलिस ने मल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया गया। अभियान के दौरान एक टैक्सी नो पार्किंग जोन में खड़ी थी, जिसे निर्देश देने के बावजूद चालक ने नहीं हटाया। पुलिस ने वाहन पर जैमर लगाने की कार्रवाई की, लेकिन जैमर लगने से पहले ही वाहन चालक पहुंच गया। पुलिस ने चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास परमिट नहीं मिला। इस पर यातायात पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि वाहन स्वामी शाहिद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया गया है। इसके अलावा, तल्लीताल थाना पुलिस और कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.