गोंडा, मार्च 23 -- -खरगूपुर थानाक्षेत्र के निधिनगर चौमहला गांव का मामला -दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया खरगूपुर, संवाददाता। खरगूपुर थाना क्षेत्र में बिना परमिट के पेड़ काटे जा रहे हैं जिससे सरकार को काफी राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के निधिनगर चौमहला गांव में ठेकेदार ने बिना परमिट के लाखों रुपये के 50 सागौन के पेड़ काट लिए। इस पर वन विभाग के दरोगा ने दो नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के निधिनगर चौमहला गांव के पृथ्वीनाथ तिवारी ने लाखों रुपये के 50 सागौन के पेड़ ठेकेदार को बेचा था। इन पेड़ों को काटने के पूर्व वन विभाग से परमिट नहीं लिया गया और देवतहा गांव के नकछेद वर्मा एवं दो अन्य अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सभी पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया। इसकी सूचना पर वन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.