अमरोहा, जनवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। अवैध रूप से संचालित श्रीराम नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह उसके खिलाफ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ध्रुर्वेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके पहले बुधवार को क्लीनिक सील किया गया था। डॉ. ध्रुर्वेंद्र कुमार के मुताबिक रहरा रोड पर संचालित नर्सिंग होम पर बुधवार को छापामार कार्रवाई की गई थी। निरीक्षण में नर्सिंग होम में कोई भी योग्य चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। संचालक से चिकित्सा संस्थान का पंजीकरण प्रमाण पत्र व शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल के अंदर एक अवैध ऑपरेशन थिएटर भी संचालित हो रहा था। मौके से मरीजों के लिए बेड और भारी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की गईं। अस्प...