मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- जिले में आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विभाग के निरीक्षक जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। सहायक आयुक्त को निरीक्षक अभी तक जांच आख्या और नमूने नहीं सौंप पाए हैं। हालांकि विभागीय निरीक्षकों की नाक के नीचे शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के आरओ प्लांट संचालित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए शासन स्तर से जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त को आरओ प्लांट की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। विभागीय स्तर पर आरओ प्लांट की जांच में विभागीय निरीक्षकों की चाल धीमी है। विभागीय अधि...