महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बिना पंजीकरण के एक्स-रे जांच कर रहे संचालकों पर भारी पड़ेगा। शासन की सख्ती पर स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। सेंटरों की जांच करने के लिए टीम का गठन किया है। इस सप्ताह में जांच शुरू करेगी। अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करने के साथ ही विधिक कार्रवाई करेगी। जिले में सिर्फ 17 एक्स-रे सेंटर पंजीकृत हैं। लेकिन गांव के चौराहों से लेकर शहर में धड़ल्ले से डायग्नोस्टिक सेंटरों में एक्स-रे जांच हो रही है। अधिकांश हास्पिटलों में भी एक्स-रे जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट भी अलग-अलग मिले हैं। इसकी शिकायत शासन को हुई है। शासन ने बिना पंजीकरण के संचालित एक्स-रे सेंटरों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके लिए जिला स्तरीय जांच टीम का गठन किया है। टी...