बलिया, फरवरी 25 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बक्सर-भरौली के बीच गंगा नदी पर बन रहे तीसरे पुल के लिए इन दिनों कार्य काफी तेज रफ्तार से चल रहा है। पेड़ों की कटाई हो, अधिग्रहित जमीन का समतलीकरण या बिजली के पोल-तार को ठीक करना। हर विभाग एनएचएआई के साथ मिलकर अपना-अपना काम कर रहा है। इस बीच, मंगलवार की दोपहर पुल के कर्मचारियों के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी एक निजी जमीन में पोल गाड़ने पहुंच गए। भू-स्वामी को जब इस बात की खबर लगी तो वे पहुंचे और पोल गाड़ने से मना कर दिया। बाद में पुल बना रही कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुल के लिए जो जमीन चाहिए, उसके लिए फरवरी-2025 में ही गजट प्रकाशित कराया गया है। अपर जिलाधिकारी के यहां से नोटिस भी भेजी गयी है। किसानों ने बताया कि हमें कोई नोटिस नहीं मिली है। तब उन्होंने तहसीलदार से...