प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 3539 पदों पर भर्ती के लिए 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा बिना किसी पूर्व सूचना के स्थगित होने से दु:खी प्रतियोगी छात्रों ने विरोध का ऐसा अनूठा तरीका अपनाया जो इससे पहले कभी सुना नहीं गया है। प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा का काल्पनिक प्रश्नपत्र अपने हाथों से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस काल्पनिक प्रश्नपत्र में सात प्रश्न और एक-एक प्रश्न नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाले हैं। सभी प्रश्नों के चार विकल्प भी दिए हैं। सबसे पहला प्रश्न है-'बिना कोई नोटिस जारी किए अपनी परीक्षा टालने वाला भारत का पहला आयोग बना। दूसरा प्रश्न है-'उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.