बोकारो, जनवरी 6 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने बगैर लाइसेंस (पंजीकरण/ट्रेड लाइसेंस) के चल रहे वाटर प्लांट और बोतलबंद पानी बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें अवैध प्लांट सील करने और पानी लदे वाहनों को जब्त करने की चेतावनी दी गई है। इस बाबत निगम के एएमसी संजीव कुमार ने कहा कि जांच में पानी की गुणवत्ता सहित अन्य मानकों के विपरीत कार्य करने को लेकर विभिन्न संचालकों को नोटिस देते हुए निबंधन कराने सहित मानकों का पालन करने को कहा गया। लेकिन इसके बावजूद पानी की गुणवत्ता सहित अन्य मानकों के विपरीत पाने बेचे जाने की शिकायत को लेकर अब मंगलवार से निगम प्रशासन सख्ती करेगी। इसमें बगैर लाईसेंस के पकड़े जाने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। निगम के एएमसी ने बिना निबंधन के बिकने वाले पानी पर भारी जुर्माना और आगे सीधे सीलिंग की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.