देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर कार्यालय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भारत में विवाह करने वाली पाकिस्तान की युवतियों व युवकों को लेकर सवाल उठाए हैं। सांसद के मुताबिक पांच लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर रह रही हैं। सरकार की ओर से ऐसी युवतियों 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। विजा कैंसिल होने के बाद जो सवाल उभरा है उसमें दो तरह का विजा अलार्मिंग है। उसकी गहन जांच की आवश्यकता है। पाकिस्तानी लड़कियां और लड़के जो भारत में ब्याहे गए हैं वह किस मोटिव के साथ यहां शादी कर आए हैं, की गहन जांच कर उनसे निपटने की जरूरत है। जब भारत से पाकिस्तान अलग हो गया और पाकिस्तान दुश्मन देश है। पाकिस्तान ने भारत में तबाही पैदा करने का काम किया है। ऐसे तत्वों को साथ देने के उद्देश्य से भारत में शादी करने...