नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- -- अवैध शराब के 313 पव्वे, 24 कैन बीयर व स्कूटी बरामद नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिला एएटीएस टीम ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी तस्करी के लिए बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी का इस्तेमाल करता था। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। इसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी के अलावा अवैध शराब के 313 पव्वे, 24 कैन बीयर बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ को ए-ब्लॉक क्षेत्र में एक तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में इस पर मारपीट समेत अन्य मामले भी दर्ज मिले हैं। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.