शामली, जून 16 -- पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने व अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती की जा रही है। रविवार को अभियान की शुरूआत करते हुये चौसाना पुलिस ने दो वाहनों को पकडा और तुरंत जब्त कर चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और लोगो से वाहनो पर नम्बर प्लेट लगाने की अपील की जा रही है। चौसाना पुलिस ने आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, वैसे ही वाहन की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी उतनी ही अहमियत रखती है। किसी दुर्घटना या वाहन चोरी या अन्य आपराधिक घटना होने जैसी स्थिति में वाहन की पहचान करना और मालिक का विवरण प्राप्त करना नंबर प्लेट के जरिए ही संभव हो पाता है।इस वजह से हर वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.