कन्नौज, अक्टूबर 12 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के रोक के आदेशों के बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बिना नंबर के ई- रिक्शा पर ओवर लोडिंग भी जम कर की जा रही है। ई- रिक्शा चेकिंग के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इससे उनकी मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ओवर लोडिंग के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। जिससे हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। शासन ने पिछले महीनों अवैध ई- रिक्शा चेकिंग अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के नाम पर खानापूरी की। इस कारण बिना रजिस्ट्रेशन व कंडम ई रिक्शा अभी भी सड़कों पर फराटे भर रहे हैं। पिछले महीने ई रिक्शा पलटने से कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी कोतवाली व यातायात पुलिस ई- रिक्शा चालकों की मनमानी के प्रति अनदेखी वरत रही है। नगर के अलावा ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.