हरिद्वार, जुलाई 22 -- एएनटीएफ की टीम ने सोमवार की रात को नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 24.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बिना नंबर की बाइक से स्मैक की सप्लाई करने जा रहा था। टीम ने उसे निर्माणाधीन अंडरपास के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक ग्राम कासमपुर बुड्ढा हेड़ी निवासी एक व्यक्ति से लेकर सप्लाई करने जा रहा था। एएनटीएफ शाखा के उप निरीक्षक रंजीत सिंह मुतैना अपनी टीम के साथ सोमवार शाम करीब 6.30 बजे अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के लिए निकले थे। टीम ज्वालापुर थाना क्षेत्र के गांव सराय के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक काली स्प्लेंडर बाइक सवार युवक एक्कड़ खुर्द की ओर से तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा टोर्च दिखाकर रुकने का इशारा करने पर युवक सकपका गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.