मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड पर पर बिना नंबर की काले रंग की कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। इतना ही नहीं कार सवार टक्कर के बाद युवक की बाइक छीनकर भाग गए। घटना से दहशत फैल हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक से जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए हैं। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी सत्यम पुत्र अरविंद कुमार बुधवार की शाम अपने चाचा अजय यादव को बाइक से एनसीसी कैंप नगला जुला से छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। सत्यम ने बताया कि क्रिश्चियन तिराहे से उसकी बाइक का एक काले रंग की कार ने पीछा करना शुरू कर दिया। कचहरी रोड पर आशा हॉस्पिटल के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवारों ने उसकी बाइक छीन ली और भाग गए। बाइक सवार सत्यम गंभीर रू...