नई दिल्ली, जनवरी 5 -- भोजन की थाली में परोसा गया अचार, ना सिर्फ भूख बढ़ाता है बल्कि खाने का स्वाद भी डबल कर देता है। लेकिन भारतीय रसोई में तैयार किए जाने वाले ज्यादातर अचार तेल और मसालों में डूबे हुए होते हैं। जिसकी वजह से फिटनेस फ्रीक लोग चाहते हुए भी अचार का चटपटा स्वाद नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी अचार खाने के शौकीन हैं लेकिन उसमें मौजूद तेल और मसालों की वजह से उसे खाने से परहेज करते हैं तो विटामिन सी से भरपूर आंवला का ऑयल और स्पाइस फ्री अचार आपको बेहद पसंद आने वाला है। सेहत का खजाना कहे जाने वाले आंवले के अचार को जब इस खास तरीके से तैयार किया जाता है, तो न केवल इसके औषधीय गुण बरकरार रहते हैं, बल्कि इसका असली और प्राकृतिक स्वाद भी निखर कर आता है। इस अचार को बनाने के लिए न तो इसमें तेल की एक बूंद का इस्तेमाल होता है और न ही किसी तेज मसाल...