सीतापुर, फरवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा क्षेत्र की विवाहिता से तलाक लिए बिना दूसरी से विवाह करते पकड़े गए आरोपी को थाने से छोड़े जाने से नाराज पीड़िता ने शनिवार को तहसील दिवस में अफसरों से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर मछरेहटा पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मछरेहटा क्षेत्र की एक विवाहिता ने शनिवार को तहसील दिवस में डीएम व एसपी के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में उसने कहा कि साल 2018 में उसकी शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के पीतपुर निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद विपिन चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरा न होने पर वह प्रताड़ित करने लगा। इस विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद पति विपिन चार फरवरी को महोली के एक गेस...