रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कल्याणी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में स्थापित ईएसटीपी (इफ्लुएंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं रॉकेट इंडिया प्रालि में स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कल्याणी नदी के उदगम स्थल से पानी के सैंपल भरवाकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिए। डीएम ने गुरुवार को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी इकाई द्वारा बिना ट्रीट किया गया दूषित जल कल्याणी नदी या अन्य नदियों में छोड़ा जाता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कंपन...