कानपुर, जनवरी 19 -- डेरापुर। फत्तेपुर धान केंद्र पर लगभग 20 दिन से ज्यादा से किसान अपने ट्रैक्टरों को खड़ा किए हैं। ना अभी तक किसानों को टोकन दिया गया है। इससे किसान परेशान हैं। वह केन्द्र प्रभारी व्यपारियों से मिलीभगत करके धान खरीदने का आरोप लगा रहे हैं। फत्तेपुर खरीद केन्द्र पर डटे किसानों का आरोप है कि बिना टोकन के व्यापारियों की धान धड़ल्ले से खरीदी जा रही है। जबकि एक या दो ट्रैक्टर जब किसानों की तौल की जाती है तो उनको अंगूठा लगवाने के लिए लगभग 15 दिन चक्कर लगाना पड़ता है। व्यापारियों की खरीदी गई धान के दूसरे दिन अंगूठा लगाकर उनका पेमेंट कर दिया जाता है। इस संबंध में किसान रामेश्वर, गोविंद, सीताराम ने बताया की लगभग 15 दिन से हम लोग ट्रैक्टर खड़ा कर वहीं पर रात गुजार रहे हैं। एसएमआई राजेश कुमार क्रम से तौल होने की बात तो कर रहे हैं,लेकिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.