बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के दूसरे फेज में जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टैक्स चुकाए सड़क पर दौड़ रहे तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। जबकि बिना हेलमेट व नियम विरुद्ध चल रहे दस वाहनों का चालान कर दिया। वाहन चालकों को चेतावनी दी। संभागीय परिवहन अधिकारी उदय सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ श्यामलाल व यात्रीकर अधिकारी वीरेंद्रनाथ के साथ बुधवार को वाहनों की चेकिंग की गई। आरटीओ ने व्यवसायिक वाहन के स्वामियों से कहा कि अपने वाहन का बकाया कर तत्काल जमा कराएं। अन्यथा बकाया की स्थिति में वाहन संचालित पाए जाने पर चालान व सीज की कार्रवाई होगी। शहर के कालूकुआं, पल्हरी रोड व अतर्रा चुंगी में वाहनों की चेकिंग की गई। दस वाहन ऐसे पाए गए, जिनके पास वैध कागज नहीं थे। इनका चालान किया गया। बस समेत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.