फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और जीएसटी के सहायक आयुक्त अमित त्यागी के सचल दल ने माल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में बिना राज्य कर प्रपत्र माल ढोते हुए एक ट्रक संचालित पाया गया। इसमें लोहे का स्क्रेप लदा था। इस ट्रक को सातनपुर मंडी में सीज कर दिया गया। इसके अलावा चार ट्रकों में ओवरहाइट माल लदा था इसे भी सीज किया गया। दो ओवरलोड ट्रक भी सीज किए गए। इस कार्रवाई में 15 वाहनों पर 1 लाख 82 हजार का जुर्माना और 68 हजार का टैक्स लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से मुख्य मार्गो पर माल वाहक वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालकों ने चेकिंग को देखते हुये सुदूर संपर्क मार्गो पर अपने वाहन रोक लिये। उधर अमृतपुर एसडीएम ने वाहनों की संयुक्त जांच कराय...