धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता गोविंदपुर के सहराज में बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ एवं झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन भी उतर आया है। दोनों यूनियनों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर बिना जांच कराए ही बिजली अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने का आरोप लगाया है। इसकी कड़ी निंदा की है। झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ के बबन सिंह एवं झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन संतोष कुशवाहा ने रविवार को धैया स्थित प्रेस वार्ता कर कहा कि मंत्री ने बिना जांच कराए ही एसएसपी एवं जेबीवीएनएल के अधिकारी से कार्रवाई की मांग कर दी जबकि कर्मचारी एंव अधिकारी विभाग छापेमारी अभियान चला रहे थे। विभाग इस घटना की जांच करे। ग्रामीणों ने ...