पीलीभीत, फरवरी 8 -- माधोटांडा, संवाददाता। बिना पंजीकृत चिकित्सक के संचालित हो रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को उपजिलाधिकारी कलीनगर प्रमेश कुमार ने सील करा दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से प्राप्त पत्र के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिला, जबकि मौके पर केवल एक कंपाउंडर पाया गया। सीएमओ कार्यालय से पत्र मिलने के बाद एमओआईसी डा. मनीष राज शर्मा ने माधोटांडा के चिकित्सक विनीत कुमार को जांच के लिए कहा था। चिकित्सक ने एसडीएम प्रमेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच की। सामने आया कि सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित थी लेकिन नियमानुसार रेडियोलॉजिस्ट या एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती नहीं थी। ऐसे में वहां पर किसी के न मिलने पर सेंटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान माधोटांडा सामुदायिक स्वास्थ्य ...