नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Makhana Rabri Recipe In Hindi : ज्यादातर लोग मखानों का सेवन या तो व्रत के दौरान करते हैं या फिर सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए। लेकिन आज मखानों की जो रेसिपी हम आपके लिए लेकर आए हैं वो व्रत, सेहत के साथ आपके स्वाद को भी एक किक देने वाली है। जी हां, मखानों की मदद से तैयार होने वाली यह रबड़ी रेसिपी ना सिर्फ झटपट बनकर तैयार होती है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी होती है। इस रबड़ी की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ट्रेडिशनल रबड़ी रेसिपी की तरह घंटों दूध को उबालकर गाढ़ा भी नहीं करना पड़ता। बता दें, मखाना रबड़ी केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत का वो अनूठा संगम है जो सादगी में भी राजसी ठाट का अहसास कराता है। यह रेसिपी हर उस शख्स के लिए परफेक्ट है जो कम मेहनत में कुछ 'लाजवाब' बनाकर परोसना चाहता है। तो चलिए बिना देर...