बलरामपुर, जुलाई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में धूमधाम के साथ गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर विद्यालय बच्चों ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने गुरु के प्रति आस्था व्यक्त की। विद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ एमपी तिवारी ने कहा कि हमारे देश में गुरू का बहुत सम्मान किया जाता है। क्योंकि एक गुरू ही है जो अपने शिष्य को गलत मार्ग से हटाकर सही रास्ते पर लाता है। कहा कि इस दिन महान गुरू महर्षि वेदव्यास ने ब्रह्मासूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अठरह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना की थी। इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। शास्त्रों में आषाढ़ी पूर्णिमा को वेदव्यास का जन्म समय माना जाता है। इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.