रांची, जनवरी 10 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और खूंटी जिला भी इससे अछूता नहीं है। जिले में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और रात के समय ठंड और सिहरन इतनी अधिक होती है कि आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। लेकिन इस भीषण ठंड में भी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी-सफाईकर्मी, नर्स, वार्ड बॉय, अस्पताल स्टाफ, गार्ड और पुलिसकर्मी बिना पर्याप्त सुरक्षा के अपने दायित्व निभाने को मजबूर हैं। इनकी दिनचर्या ठंड से जूझते हुए गुजर रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर इन्हें केवल जिम्मेदारी ही सौंपी गई है। सुबह 5 बजे ठंड से जंग की होती है शुरुआत: नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की दिनचर्या सुबह करीब 5 बजे से शुरू हो जाती है। उस समय ठंड चरम पर होती है। कोहरा, ठंडी हवा और ओस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.