एटा, जुलाई 16 -- सहकारी समिति पर खाद न मिलने के कारण किसान परेशान है। आखिर वह कैसे धान की फसल रोपाई करें। सहकारी समिति पर किसान लगातार चक्कर काट रहे। गोदाम बन्द होने के कारण लौटकर वापस चले जारहे है। किसानों की माने तो खेतों में धान की रोपाई चल रही है। बाजरा फसल की बुवाई होनी है, जिसके लिए डीएपी, यूरिया दोनों ही खाद की जरूरत है। सहकारी समिति पर खाद नही मिल रही है। आखिर फसलों की रोपाई के लिए खाद कहां से लेकर आये। जिससे बहुत चिंता बनी हुई है। प्राइवेट दुकानों पर भी खाद उपलब्ध नही है। इसलिए फसलों को रोपने के लिए किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। आखिर कब तक हो सकेगी किसानों की समस्या का समाधान हो सकेगा। सचिव विनोद तोमर ने बताया है कि अभी तक डीएपी पूरे जिला में नहीं है। यूरिया खाद की मांग की गई है। आने पर ही खाद वितरण किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.