भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के दो प्राचार्यों ने अपने-अपने कार्यकाल में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की जर्नल खरीद के नाम पर भुगतान कर दिया। बड़ी बात ये कि जिन जर्नल की खरीद को लेकर तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, वह जर्नल दरअसल खरीदी ही नहीं गई। अगर कुछ मेडिकल जर्नल खरीदे गये तो वे सेकेंड हैंड। जबकि एनएमसी के अनुसार, इस मेडिकल जर्नल को चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव व नई शोध व तकनीक की जानकारी छात्रों को मिलने के लिए खरीदना होता है। एक-एक जर्नल पांच-पांच हजार रुपये तक की होती हैं। भुगतान की राह में रोड़ा बना तो लिपिक को ही हटा डाला जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सूत्रों की मानें तो तीन साल पहले नेशनल-इंटरनेशनल मेडिकल जर्नल खरीद के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बड़ी बात ये है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.