चक्रधरपुर, जून 16 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर की तनिषा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) में बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की है। तनिषा त्रिपाठी को नीट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 11094 प्राप्त हुए है। उसे कुल 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। तनिषा त्रिपाठी चक्रधरपुर के प्रो. फुलकेश त्रिपाठी की पुत्री है। उसने न केवल नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि इससे पहले जेई मेन में भी 97.55 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे और यह उन्होंने पहले ही प्रयास में हासिल किया था। जिसके आधार पर उन्हें पहले ही राउंड में एनआईटी जमशेदपुर में मैकेनिकल ब्रांच का अलॉटमेंट भी मिल गया था। लेकिन नीट में सफलता मिलने के बाद उसने डाक्टर बनने का निर्णय लिया है और आगे की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज अलाटमेंट होने के बाद करेगी। उसने बताय...