आजमगढ़, मार्च 18 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के आराजी बागमती गांव में बगैर कनेक्शन लिये ही बिजली विभाग ने बिल के बकाया वसूली के लिए एक व्यक्ति के नाम आरसी जारी कर दी। जबकि उक्त व्यक्ति पहले से ही एक घरेलू कनेक्शन ले रखा है और नियत समय पर हर माह बिजली बिल जमा करता आ रहा है। इधर वसूली के लिए आरसी जारी होने के बाद पीड़ित व्यक्ति विभाग का चक्कर काटता फिर रहा है। रानी की सराय क्षेत्र के अराजी बागमती गांव निवासी मंगला प्रसाद ने वर्ष 1998 में घरेलू कनेक्शन लिया था। इसका वह हर माह बिजली बिल जमा करता आ रहा है। फरवरी माह में जब उसके यहां बिजली के बकाया की वसूली के लिए विभाग की ओर से जारी की गयी आरसी पहुंची, तो मंगला प्रसाद के होश उड़ गये। इसकी शिकायत पीड़ित ने विद्युत उपकेंद्र पर की। जब कोई हल नहीं निकला तो पीड़ित ने अधिशासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.