मऊ, मई 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र अंतर्गत खुरहट बाजार में शनिवार की रात में विद्युत बिजली विभाग की जांच टीम ने बिजली चेकिंग की। इस दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते हुए पाए जाने पर छह लोगों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया। रात में हुई छापेमारी को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। तहसील क्षेत्र के खुरहट बाजार में एसडीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने 12 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की जांच की। जांच के दौरान बिना कनेक्शन के विद्युत का उपयोग करते हुए पाए जाने पर चार विद्युत उपभोक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दो विद्युत उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल नहीं जमा करने पर विगत दिनों कनेक्शन काट दिया गया था, बावजूद इन लोगों ने तार जोड़कर विद्युत का उपभोग करते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई। अवर अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.