बाराबंकी, जनवरी 13 -- सतरिख। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी अजय कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर अजय कुमार के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए खाते से संबंधित जानकारी के नाम पर ओटीपी मांगी। अजय कुमार को कॉल पर संदेह हुआ और उन्होंने ओटीपी साझा नहीं की। इसके बावजूद भी कुछ ही देर बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक लाख 96 हजार रुपये की रकम निकासी का मैसेज मोबाइल पर आ गया। खाते से अचानक बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही अजय के होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खाते से की गई लेन देन की जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से खाते से रक...