रांची, अप्रैल 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिना उचित कारण दाखिल-खारिज के रद्द किए गए आवेदनों की जांच होगी। इसमें दोषी पाए जाने पर पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहणालय में समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। नामकुम, कांके, रातू, शहर एवं अन्य अंचलों में राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज के मामले समय पर निपटाने को कहा। ज्यादा लंबित वाले अंचलों की सूची बनाने को कहा। बिना जायज कारण के आवेदन रद्द नहीं करने की भी हिदायत दी। ऑनलाइन पंजी-टू के डिजिटाइजेशन में सुधार के लिए अपर समाहर्ता को निर्देश दिए। लाभुकों को गृह प्रवेश कराने के निर्देश अबुआ आवास की समीक्षा करते हुए भजंत्री ने तैयार आवासों की जानकारी लेकर उप विकास आयुक्त को इनमें ग...