मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ाघाट पुल की मरम्मत का काम बिना आवागमन रोके जारी रहेगा। लोगों को परेशानी नहीं हो इसको लेकर यातायात चालू रखते हुए मरम्मत की जा रही है। पुल के निचले हिस्से में काम तेजी से चल रहा है, लेकिन ऊपरी हिस्से में 70 फीसदी से अधिक काम शेष है। मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को संवेदक के साथ अभियंताओं की बैठक हुई। 19 मार्च तक ही आवागमन रोका गया था। बैठक में फिलहाल इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि एक लेन में काम चलेगा और दूसरी लेन से गाड़ियों का परिचालन होता रहेगा। आरसीडी-1 के कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि 30 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। संवेदन ने फिलहाल कार्य में कोई बाधा नहीं बताई है। ऐसे में आगे जरूरत पड़ने पर आवागमन रोका जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.