मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पथ निर्माण विभाग की ओर से शहर की 04 मुख्य सड़कों का निर्माण 16 करोड़ की प्राक्कलित राशि से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए संवेदकों द्वारा जुलाई-25 में ही आरसीडी विभाग से एग्रीमेन्ट करने के बाद कार्यादेश भी निर्गत कर दिया गया है। किसी सड़क में कार्य समाप्ति की अवधि 8 माह तो किसी में 12 माह निर्धारित है। परंतु सड़क निर्माण के लिए संवेदकों को विभाग की ओर से पिछले छह माह में 01 रुपये का भी आवंटन नही मिला है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के दबाव में और डीवार होने के भय से संवेदक बिना आवंटन के गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करने को विवश हैं। निर्माण कार्य की अवधि पूर्ण होने की तिथि नजदीक आते देख संवेदक जहां तेजी से सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करने में लगे हैं। वहीं निर्माण कार्य में खर्च हो रही र...