बरेली, जनवरी 1 -- शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि शासन की अनुमति के बिना विभिन्न कार्यालयों में सम्बद्ध कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्बद्धीकरण समाप्त न किया जाए। अपर मुख्य सचिव के 24 दिसंबर 2025 के शासनादेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि यदि सम्बद्धीकरण समाप्त होने से किसी शिक्षण संस्था के बंद होने की स्थिति बनती है, तो औचित्य सहित प्रस्ताव एक जनवरी 2026 तक निदेशक/महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के माध्यम से प्रेषित किया जाए। निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...