हरिद्वार, जून 5 -- ज्वालापुर के आर्यनगर वार्ड में गुरुवार को बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाने का मकान मालिकों ने विरोध किया। इसके साथ ही पहले से लगाए गए कई मीटरों को उतरवा दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगा रही प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। कांग्रेस ने शहर में लग रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दो दिन पहले महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने विकास कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाने वाले कंपनी के कर्मचारियों को भगा दिया था। गुरुवार को निजी कंपनी के कर्मचारी आर्यनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...