बदायूं, मई 6 -- बिल्सी तहसील व कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जवी के लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत कर गांव में बिना अनुमति धर्म स्थल निर्माण का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 2013 और 2017 में भी ऐसे प्रयास किए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की विवादित जगह पर एक कमरा बना हुआ है, जिसे कुछ लोग धर्म स्थल का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है और गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी 2013 और 2017 में इसी प्रकार की कोशिशें की गई थीं, लेकिन प्रशासन ने समय रहते निर्माण रुकवा दिया था। अब एक मई को रातों-रात फिर से धर्म स्थल निर्माण का प्रयास किया गया, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.