बरेली, फरवरी 22 -- जिला फुटबॉल एसोसिएशन से संबंधित फुटबॉल खिलाड़ी और रेफरी किसी भी प्रतियोगिता में बिना अनुमति के प्रतिभाग नहीं कर सकते। सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि जो भी खिलाड़ी और रेफरी बिना अनुमति के किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें, उसे एसोसिएशन के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे करने वालों पर तीन साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ को भी दी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...