लोहरदगा, फरवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को परिसर से बिना अनुमति पेड़ों की कटाई की शिकातय डीएफओ से की गई है। किस्को प्रखण्ड 20 सूत्री सदस्य गुलाम जिलानी ने डीएफओ को लिखित शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से करीब दो करोड 95 लाख रुपए की लागत से प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आदिम जनजाति के बच्चों के लिए स्कूल हॉस्टल बिल्ड़िंग निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें दो विशाल पेड़ों की कटाई बिना परमिशन के ही कर दी गई औऱ पेड़ का बोटा भी गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.