बिजनौर, फरवरी 2 -- नहटौर। बाकरनगर में ग्राम समाज की भूमि में झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 34 के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट से हड़कंप मच गया। शनिवार की रात्रि को बाकरनगर में सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने रविदास जयंती पर एक चबूतरा बनाया और उस पर झंडा लगा दिया था। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर तहसीलदार धनराज कुमार, नायब तहसीलदार राजकमल सिंह और थाना प्रभारी धीरज नागर ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर चबूतरे और झंडे को हटवा दिया। हल्का लेखपाल गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नौबहार सिंह, हरकेश, जयपाल सिंह, खूब सिंह, हेमराज, रोहताश सिंह, प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.